नई शुरुआत का पैग़ाम
इक विराम, अंत
ढलती शाम, अंत
सफ़र का बस
इक मुक़ाम, अंत
'पराग' नई शुरुआत का
इक पैग़ाम, अंत
कठिन शब्द: विराम – ठहराव · मुक़ाम – पड़ाव · पैग़ाम – संदेश
श्रेणी: मौत और अमरता · विषय-सूची
इक विराम, अंत
ढलती शाम, अंत
सफ़र का बस
इक मुक़ाम, अंत
'पराग' नई शुरुआत का
इक पैग़ाम, अंत
कठिन शब्द: विराम – ठहराव · मुक़ाम – पड़ाव · पैग़ाम – संदेश
हर गीत का इक अंत, हर किताब का आख़िरी पन्ना,
हर दिन का इक सूर्यास्त, सुनहरा, धीमा, घना।
अगर कुछ ख़त्म न होता, तो कुछ नया कैसे आता,
अंत ही तो है, जो हर शुरुआत का रास्ता बनाता।
अंत से डरें नहीं, उसे शांति से अपनाएँ,
जैसे थका राही घर पहुँचे, और चैन से सो जाए।
'पराग', अंत कहे, कि मैं दीवार नहीं, इक दरवाज़ा हूँ,
जो पार करे, उसके लिए इक नई सुबह का अंदाज़ा हूँ।
कठिन शब्द: सूर्यास्त – सूरज का डूबना