क़दम-क़दम पे प्यार
इक सफ़र, अनंत यात्रा
अनजानी डगर, अनंत यात्रा
इक पड़ाव से दूजे
नगर-नगर, अनंत यात्रा
'पराग' क़दम-क़दम पे
प्यार का असर, अनंत यात्रा
कठिन शब्द: डगर – रास्ता · पड़ाव – ठहरने की जगह
श्रेणी: मौत और अमरता · विषय-सूची
इक सफ़र, अनंत यात्रा
अनजानी डगर, अनंत यात्रा
इक पड़ाव से दूजे
नगर-नगर, अनंत यात्रा
'पराग' क़दम-क़दम पे
प्यार का असर, अनंत यात्रा
कठिन शब्द: डगर – रास्ता · पड़ाव – ठहरने की जगह
आत्मा राही है, देह इक सराय, जहाँ वो कुछ दिन ठहरे,
फिर आगे चल दे, नई राहों पे, नए सवेरे।
कोई कहे, ये यात्रा जन्म-जन्म चले,
कोई कहे, रूह ख़ुदा की ओर बढ़े, हर पल ढले।
मंज़िल का पता किसे, पर राह सुंदर हो,
हर पड़ाव पे प्यार बाँटो, यही सफ़र का घर हो।
'पराग', अनंत यात्रा कहे, कि मंज़िल से ज़्यादा राह ज़रूरी है,
जो हर क़दम प्यार से रखे, उसकी हर यात्रा पूरी है।
कठिन शब्द: सराय – मुसाफ़िरख़ाना · देह – शरीर