बड़ा बेटा
जिसको सबका बोझ था उठाना, बड़ा बेटा
अपने सपनों को पड़ा भुलाना, बड़ा बेटा
पापा के बाद जो घर का बना पिता
सीख लिया आँसू भी छुपाना, बड़ा बेटा
उसके कंधों पे टिका रहा पूरा आसमाँ
जैसे पहाड़ ने सीखा न झुक जाना, बड़ा बेटा
'पराग' उससे कभी किसी ने पूछा ही नहीं
क्या था उसका भी कोई ठिकाना, बड़ा बेटा
कठिन शब्द: ठिकाना – रहने की जगह, मंज़िल