वृद्धाश्रम की माँ
हर दिवाली पे करती है इंतज़ार, माँ
वृद्धाश्रम की खिड़की से झाँके बार-बार, माँ
बेटे ने कहा था, "जल्दी लेने आऊँगा"
बरसों से उसी वादे पे ऐतबार, माँ
जिसने ठुकराया, उसी के लिए दुआ माँगे
ऐसी ममता के आगे झुके कोहसार, माँ
'पराग' अपने घर में जो माँ को न रख सका
उसका हर मंदिर, हर तीर्थ है बेकार, माँ
कठिन शब्द: वृद्धाश्रम – बुज़ुर्गों का आश्रम · ऐतबार – भरोसा · कोहसार – पहाड़