फ़ौजी का घर
हर रोज़ गिनता है इक-इक पहर, फ़ौजी का घर
जागता है सरहद-सा हर सहर, फ़ौजी का घर
बीवी की चूड़ियों में खनकती है इक दुआ
माँ की आँखों में ख़बरों का क़हर, फ़ौजी का घर
वो जो सरहद पे खड़ा है, उसकी साँसों से
महफ़ूज़ सोता है हर इक शहर, फ़ौजी का घर
'पराग' छुट्टी में जो आए, तो त्योहार लगे
जाए तो सूनी लगे हर डगर, फ़ौजी का घर
कठिन शब्द: पहर – दिन का हिस्सा · सहर – सुबह · क़हर – आफ़त · महफ़ूज़ – सुरक्षित · डगर – राह