अनाथ
न कोई माँ, न बाप, न घर का पता मेरा
फिर भी सारा आसमाँ है साया मेरा
फ़ुटपाथ पे सोया, कभी स्टेशन पे जागा
हर गुज़रता अजनबी था इक रिश्ता मेरा
जिसको गोदी न मिली, उसको मिली धरती की गोद
हर इक पेड़ ने थामा, बना झूला मेरा
'पराग' मैं भी किसी दिन बनूँगा किसी का घर
ताकि कोई बच्चा न पूछे, कौन सगा मेरा
कठिन शब्द: साया – छाया · सगा – अपना, रिश्तेदार