तिल
गोरे गाल पे इक छोटा-सा काला तिल
उसके चेहरे का सबसे निराला तिल
लोग कहें, नज़र न लगे, इसलिए है
मैं कहूँ, मेरी आँखों का प्याला तिल
चाँद में जैसे छुपा हो इक अँधेरा
जिसने बढ़ाया उसका उजाला, तिल
'पराग' सारी दुनिया छोड़ के बैठा हूँ
जिस पे दिल हुआ मतवाला, वो तिल
कठिन शब्द: निराला – अनोखा · मतवाला – दीवाना