काजल
उसकी आँखों की तीखी धार, काजल
दिल पे करता है गहरा वार, काजल
आँसू जो बहे, तो साथ बह निकला
फिर भी बना रहा सिंगार, काजल
जैसे रात उतर आई हो उसकी पलकों पर
समेट के अपना अँधियार, काजल
'पराग' कहते हैं, नज़र से बचाता है
मैं तो उसी में हुआ गिरफ़्तार, काजल
कठिन शब्द: सिंगार – सजावट · अँधियार – अँधेरा · गिरफ़्तार – क़ैद