जो राख हुए
ख़त जलाए तो सारे अफ़साने राख हुए
मिलने के, न मिलने के बहाने राख हुए
लौ में चमका एक पल उसकी लिखावट का हुनर
फिर वो मोती-से हर्फ़ सुहाने राख हुए
धुआँ बनके पहुँचे वो हर्फ़ आसमानों तक
जो दिल के थे तहख़ाने, तहख़ाने राख हुए
'पराग' नाम तो उसका जलकर भी चमकता रहा
बस काग़ज़ के कमज़ोर ठिकाने राख हुए
कठिन शब्द: अफ़साने – कहानियाँ · हुनर – कला · हर्फ़ – अक्षर · तहख़ाना – ज़मीन के नीचे का कमरा