सात समंदर पार
मेरा महबूब सात समंदर पार रहता है
आँगन में यहाँ उसका इंतज़ार रहता है
जो लहर उसके किनारे छूकर आती है
उसी लहर में उसका दीदार रहता है
चिट्ठी आती है तो महीनों की बासी
फिर भी उसमें ताज़ा प्यार रहता है
'पराग' ये धरती गोल है, यही तसल्ली है
हर रस्ता लौटने को तैयार रहता है
कठिन शब्द: महबूब – प्रिय · दीदार – दर्शन · तसल्ली – सुकून