रवाना शहर
वो क्या गई, हुआ बेगाना शहर
भीड़ में भी लगे वीराना शहर
जिन गलियों में हम हँसते थे साथ
अब लगे कोई अनजाना शहर
नक़्शे पे तो अब भी वहीं है
पर उसके संग हुआ रवाना शहर
'पराग' पत्थरों से नहीं बनते शहर
लोगों से बसता है पुराना शहर
कठिन शब्द: बेगाना – पराया · वीराना – उजाड़ · रवाना – चल पड़ा