पी कहाँ
पपीहा रात भर पुकारे, पी कहाँ
सूना आँगन भी निहारे, पी कहाँ
नदी-ताल सब भरे, पर वो प्यासा रहा
भटके स्वाति के मारे, पी कहाँ
एक बूँद के इंतज़ार में बरसों जिए
उसी बूँद में सागर सारे, पी कहाँ
'पराग' मेरी प्यास भी पपीहे जैसी
बाक़ी सब पानी हैं खारे, पी कहाँ
कठिन शब्द: पपीहा – 'पी कहाँ' बोलने वाला पक्षी · निहारना – देखना · स्वाति – एक नक्षत्र, माना जाता है पपीहा उसी की बूँद पीता है · खारे – नमकीन