साल-दर-साल
बिखराए खुले-खुले बाल बैठी है
पूछो न कोई उसका हाल, बैठी है
माथे की बिंदी धुँधली, हाथों की मेहँदी फीकी
आँखों पे रखे भीगा रुमाल बैठी है
जैसे पहाड़ बैठे हैं सदियों से एक जगह
वैसे ही वो साल-दर-साल बैठी है
'पराग' उसके इंतज़ार में भी एक इबादत है
ख़ुद बनकर एक मशाल बैठी है
कठिन शब्द: इबादत – पूजा · मशाल – जलती लकड़ी