चाँद के कहने पे
थक के इक दिन वो सफ़र से लौट आएगा
भूला हुआ परिंदा भी घर लौट आएगा
जिस दरख़्त की छाँव में बैठा करता था
उस पे फिर से कोई समर लौट आएगा
ज्वार उतरे तो किनारा ख़ाली लगता है
पर चाँद के कहने पे समंदर लौट आएगा
'पराग' रात कितनी भी लंबी हो जाए
आसमान पे आख़िर सहर लौट आएगा
कठिन शब्द: दरख़्त – पेड़ · समर – फल · ज्वार – समंदर का चढ़ाव · सहर – सुबह