सरहद पर जवान
मेरे दिल की जान, सरहद पर
खड़ा है मेरा जवान, सरहद पर
बर्फ़ में धँसते क़दम, हाथों में बंदूक़
और जेब में मेरा निशान, सरहद पर
बंदूक़ें इधर भी तनी हैं, उधर भी तनी हैं
पर दोनों पे एक-सा बरसे आसमान, सरहद पर
'पराग' मैं चौखट पे जागूँ, वो चौकी पे
दोनों का एक ही इम्तिहान, सरहद पर
कठिन शब्द: निशान – याद की चीज़ · चौकी – सैनिक पहरे की जगह · इम्तिहान – परीक्षा