रेत के मुल्क में
रोटी की ख़ातिर वो समंदर के पार गया है
घर के सपनों का लेकर भार गया है
रेत के मुल्क में ईंटें ढोता है दिन भर
हँसकर सहने धूप की मार गया है
हर महीने आते हैं कुछ रुपये, कुछ दुआएँ
पर उसके बिना सूना हर त्योहार गया है
'पराग' समंदर भी चाँद से दूर रहके
हर रात उसकी ओर बेक़रार गया है
कठिन शब्द: ख़ातिर – के लिए · मुल्क – देश · बेक़रार – बेचैन