बचपन लौट आया
बेटा आया तो आँगन में बचपन लौट आया
सूने घर में फिर से हँसता सावन लौट आया
माँ ने बाल सहलाए, माथा चूमा बार-बार
उस बूढ़े सीने में फिर से जीवन लौट आया
दादी की कहानियाँ, पापा की डाँट, भाई की लड़ाई
जैसे इक बिछड़ा हुआ पूरा उपवन लौट आया
'पराग' जितनी दूर भी उड़े, परिंदा शाम को
अपने ही पेड़ के दामन लौट आया
कठिन शब्द: उपवन – बाग़ · दामन – आँचल, गोद