पहली दुआ
चौखट पे बैठी राह तकती है माँ
चूल्हे पे दाल गरम रखती है माँ
सबके सो जाने के बाद भी
दीये की तरह जगती है माँ
उम्र भर बिछी रही बच्चों की राह में
फिर भी कहाँ थकती है माँ
'पराग' सारी कायनात में जो पहली दुआ उठी
उसी के लफ़्ज़ों में बरसती है माँ
कठिन शब्द: चौखट – दरवाज़े का ढाँचा · कायनात – सृष्टि · लफ़्ज़ – शब्द