सलाख़ों के पीछे
कट रहे हैं उसके साल सलाख़ों के पीछे
और मेरे सौ सवाल सलाख़ों के पीछे
मुलाक़ात के दिन बस पंद्रह मिनट मिलते
कैसे पूछूँ सारा हाल सलाख़ों के पीछे
ऊँची दीवारों के ऊपर भी दिखता है आकाश
रखता है वो ये ख़याल सलाख़ों के पीछे
'पराग' क़ैद बदन होता है, रूह नहीं होती
उड़ता है दिल बहरहाल सलाख़ों के पीछे
कठिन शब्द: सलाख़ें – लोहे की छड़ें · रूह – आत्मा · बहरहाल – फिर भी