उसकी गली में
अब भी रोज़ गुज़रता हूँ उसकी गली में
जाने क्यों डरता हूँ उसकी गली में
क़दम अपने-आप धीमे हो जाते हैं
बिना वजह ठहरता हूँ उसकी गली में
हवा भी तो हर बार यहीं से मुड़ती है
मैं भी ख़ुशबू-सा बिखरता हूँ उसकी गली में
'पराग' उसकी खिड़की अब बंद रहती है
फिर भी सँवरता हूँ उसकी गली में
कठिन शब्द: सँवरना – सजना