हवा की ख़ुशबू
जिसे चाहा, वो किसी और की हो गई
मेरी दुनिया किसी गुज़रे दौर की हो गई
उसके आँगन में अब किसी और का नाम गूँजे
मेरी ये गली अब बे-ठौर की हो गई
कली जिस शाख़ पे खिली, वहीं की हो गई
पर ख़ुशबू तो हवा के शोर की हो गई
'पराग' उसकी ख़ुशी ही मेरी इबादत थी
ये हार भी मेरे ही तौर की हो गई
कठिन शब्द: दौर – ज़माना · बे-ठौर – बिना ठिकाने का · इबादत – पूजा · तौर – ढंग