सफ़र में छूटा हाथ
मेले की भीड़ के भँवर में छूटा हाथ
न जाने किस अनजान डगर में छूटा हाथ
हर रात हथेली पे लौट आती है उसकी गर्मी
बहता है आँसुओं की लहर में छूटा हाथ
'पराग' रूहें कभी हाथ नहीं छोड़ा करतीं
ये बदन था, जिसका सफ़र में छूटा हाथ
कठिन शब्द: भँवर – पानी का चक्कर · डगर – रास्ता · रूह – आत्मा