गरज बिजली के बाद
जो दिल में था, वो इज़हार देर से आया
होंठों तक मेरा प्यार देर से आया
जब उसके हाथों पे मेहँदी किसी और की रची
तब मेरा ये इक़रार देर से आया
जैसे गरज पहुँचती है बिजली के बाद ही
मेरा दिल भी हर बार देर से आया
'पराग' देर से ही सही, सच तो कहा मैंने
दिल को कुछ तो क़रार देर से आया
कठिन शब्द: इज़हार – प्रकट करना · इक़रार – स्वीकार · क़रार – सुकून