शगुन का लिफ़ाफ़ा
मैं भी गया था बनके मेहमान उसकी शादी में
चेहरे पे चिपकाकर इक मुस्कान उसकी शादी में
सबने पूछा, "कौन हो, किस तरफ़ से आए?"
मैं हो गया ख़ुद से भी अनजान उसकी शादी में
अग्नि जो उसके फेरों की साक्षी थी
उसी ने देखा मेरा बलिदान उसकी शादी में
'पराग' मैंने शगुन के लिफ़ाफ़े में दिल रख दिया
किसी ने न पहचाना वो दान उसकी शादी में
कठिन शब्द: फेरे – शादी के सात चक्कर · साक्षी – गवाह · शगुन – शुभ भेंट