हिज्र तमाम हुआ
सौ रातों के बाद हिज्र तमाम हुआ
सुबह ने कहा, लो, तुमको सलाम हुआ
जो आँसू थे, वो मोती बनके चमके
हर ज़ख़्म अब इक पैग़ाम हुआ
बूँद ने बादल छोड़ा, धरती तक गिरी
मिट्टी में मिलना ही उसका मुक़ाम हुआ
'पराग' अब समझा, हिज्र भी इक इश्क़ ही था
वस्ल तो बस उसका इक नाम हुआ
कठिन शब्द: हिज्र – जुदाई · तमाम – पूरा · पैग़ाम – संदेश · मुक़ाम – ठिकाना · वस्ल – मिलन