बिन विराम
तेरा ही इक नाम जपता रहूँ
सुबह से लेकर शाम जपता रहूँ
चूल्हे पे, खेत में, रस्ते में
करते हुए हर काम जपता रहूँ
नदी भी इक ही सुर में बहती है सदियों से
वैसे ही बिन विराम जपता रहूँ
'पराग' जब साँस थमे, तब भी होंठ हिलें
वही आख़िरी कलाम जपता रहूँ
कठिन शब्द: विराम – रुकना · कलाम – वचन