टूटे दिल का शोर
दरगाह का इक दीया हर ओर जलता है
आधी रात से लेकर भोर जलता है
बुझा न पाई कोई आँधी, कोई बारिश
जैसे दुआओं की डोर जलता है
सितारे भी शायद ऐसे ही दीये हैं
किसी दरगाह में, किसी छोर जलता है
'पराग' पूछा, "कौन भरता है इसमें तेल?"
बोले, "हर टूटे दिल का शोर जलता है"
कठिन शब्द: भोर – सुबह · डोर – धागा · छोर – किनारा