सबसे हसीन दीन
मेरा मज़हब, मेरा दीन इश्क़ है
हर साँस का यक़ीन इश्क़ है
न काबा, न काशी, न कोई किताब
मेरी पूजा की ज़मीन इश्क़ है
सूरज बिना पूछे सबको रौशनी दे
ऐसा ही इक आईन इश्क़ है
'पराग' जो पूछे, "तेरा धर्म क्या है?"
कहना, "सबसे हसीन इश्क़ है"
कठिन शब्द: मज़हब – धर्म · दीन – धर्म, आस्था · आईन – क़ानून, विधान