अपलक आईना
धूल हटी, तो आई चमक, आईना-ए-दिल
दिखी उसमें तेरी झलक, आईना-ए-दिल
बरसों जमी थी इसमें ग़ुस्से की गर्द
अब बिखरी है धनक, आईना-ए-दिल
झील जब ठहरे, तो पूरा आसमाँ उतरे
ऐसे ही दिखाए फ़लक, आईना-ए-दिल
'पराग' रूमी ने कहा, आईना साफ़ रख
फिर देखे वो अपलक, आईना-ए-दिल
कठिन शब्द: आईना-ए-दिल – दिल का आईना · गर्द – धूल · धनक – इंद्रधनुष · फ़लक – आसमान · अपलक – बिना पलक झपकाए