उसको ढूँढे किधर
न कोई घर, ला-मकाँ में
न कोई दर, ला-मकाँ में
न दिशा, न दूरी, न कोई पता
रुक जाए हर सफ़र, ला-मकाँ में
आसमान की हद ढूँढने निकले जो
खो गए बेख़बर, ला-मकाँ में
'पराग' वो हर जगह है, इसलिए कहीं नहीं
उसको ढूँढे किधर? ला-मकाँ में
कठिन शब्द: ला-मकाँ – बिना जगह का, ईश्वर का असीम लोक · दर – दरवाज़ा · हद – सीमा