सब कुछ ख़ाक
सब मिल गए इसमें, शाह भी ख़ाक
दौलत, तख़्त, सिपाह भी ख़ाक
जिस पे अकड़ के चलते थे हम
आख़िर में हर राह भी ख़ाक
इसी ख़ाक से उगे गुलाब, गेहूँ, पेड़
ज़िंदगी की गवाह भी ख़ाक
'पराग' ग़ुरूर किस बात का प्यारे
तू भी, मैं भी, निगाह भी ख़ाक
कठिन शब्द: ख़ाक – मिट्टी, धूल · तख़्त – सिंहासन · सिपाह – सेना · ग़ुरूर – घमंड