रूह की छबीली मस्ती
आँखों में नशीली मस्ती
चालों में रंगीली मस्ती
कोयल के गीतों में घुली
मीठी-सी, सुरीली मस्ती
बारिश की पहली बूँद पे नाचे मोर
मिट्टी की गीली मस्ती
'पराग' न शराब, न भांग, न कोई जाम
बस रूह की छबीली मस्ती
कठिन शब्द: छबीली – सजीली, सुंदर