पंखों का खुल जाना
परिंदे को कल का दाना, तवक्कुल है
न कोई घर, न ठिकाना, तवक्कुल है
बीज बो के किसान का सब कुछ
बादल पे छोड़ जाना, तवक्कुल है
अंडे से निकला बच्चा, पहली बार कूदा
पंखों का खुल जाना, तवक्कुल है
'पराग' मेहनत कर, फिर फ़िक्र छोड़ दे
बाक़ी का उसका निभाना, तवक्कुल है
कठिन शब्द: तवक्कुल – ईश्वर पर पूरा भरोसा