हर साँस में करम
जो धड़कता है, ये दिल करम है
जो पाई, हर मंज़िल करम है
मैं तो किसी लायक़ न था कभी
उसने कहा "क़ाबिल", करम है
पत्थर को मिली नदी, नदी को सागर
सब कुछ जो हासिल, करम है
'पराग' अपनी मेहनत पे घमंड न कर
हर साँस में शामिल करम है
कठिन शब्द: करम – कृपा · क़ाबिल – योग्य · हासिल – प्राप्त