आँख का हिसाब
हर लहर में इक आब, वहदत
हर पन्ने में इक किताब, वहदत
कहीं गुलाब, कहीं काँटा, कहीं ओस
सबमें इक ही शबाब, वहदत
इक धागे से बुनी है सारी चादर
उठा दो जो हिजाब, वहदत
'पराग' दो दिखते हैं, पर एक ही हैं
आँख का है हिसाब, वहदत
कठिन शब्द: वहदत – एकत्व, सबका एक होना · आब – पानी · शबाब – रौनक़ · हिजाब – पर्दा