रूह का इक़रार
उठी दिल से इक पुकार, अनल-हक़
चढ़ गया हँसते-हँसते दार, अनल-हक़
जो कहा, वो कुफ़्र लगा ज़माने को
था रूह का इक़रार, अनल-हक़
लहर ने कहा, "मैं समंदर हूँ"
सच था, न था इनकार, अनल-हक़
'पराग' "मैं" मिटा, तो बचा बस वो
तब निकली ये गुफ़्तार, अनल-हक़
कठिन शब्द: अनल-हक़ – "मैं सत्य हूँ" (मंसूर का कथन) · दार – फाँसी का तख़्ता · कुफ़्र – नास्तिकता · इक़रार – स्वीकार · गुफ़्तार – बात