मेरे ख़याल में भी वही
कंगाल में भी वही, ख़ुशहाल में भी वही
माँ की गोद के लाल में भी वही
मस्जिद के मुल्ला, मंदिर के पुजारी
सड़क के उस बेहाल में भी वही
सबसे छोटे ज़र्रे से सबसे बड़े सितारे तक
समय की हर चाल में भी वही
'पराग' जिसे ढूँढा मैंने हर दिशा में
मेरे ही ख़याल में भी वही
कठिन शब्द: कंगाल – ग़रीब · ख़ुशहाल – संपन्न · बेहाल – बुरी हालत वाला · ज़र्रा – कण