अणुओं का नर्तन
बसा है हर इक कण में ईश्वर
धड़कता है हर क्षण में ईश्वर
पत्थर की मूरत में ही नहीं
जीता है हर जन में ईश्वर
इक बूँद पानी में अरबों अणु नाचें
उनके हर नर्तन में ईश्वर
'पराग' आँख खुली, तो दिखा हर ओर
सबसे पहले अपने मन में ईश्वर
कठिन शब्द: क्षण – पल · जन – इंसान · अणु – सूक्ष्म कण · नर्तन – नाच