माँ जैसी धड़कन
बरसे है हर आँगन उसकी रहमत
भर दे हर इक दामन उसकी रहमत
न पूछे ज़ात, न देखे मज़हब
सबपे बरसे सावन, उसकी रहमत
सहरा में भी खिल जाए इक फूल
दे सूखे को जीवन, उसकी रहमत
'पराग' गुनहगार भी उसकी छाँव में हैं
माँ जैसी इक धड़कन, उसकी रहमत
कठिन शब्द: रहमत – दया, कृपा · दामन – आँचल · मज़हब – धर्म · सहरा – रेगिस्तान