एक तार का सार
इक धागा, इक तार, एकतारा
बाउल की पुकार, एकतारा
न सात सुर, न सौ राग
बस इक सच का सार, एकतारा
जैसे इक सूरज से रौशन सारे ग्रह
इक में छुपा संसार, एकतारा
'पराग' बाउल ने कहा, इक तार ही काफ़ी है
बाक़ी सब है भार, एकतारा
कठिन शब्द: बाउल – बंगाल के घुमंतू भक्त गायक · सार – निचोड़