चंदन का स्नेह
सबसे बड़ा जो नेह, क्षमा
वीरों की सुंदर देह, क्षमा
धरती पे हल चले, कुदाल चले
फिर भी दे अन्न, बरसे मेह, क्षमा
चंदन काटने वाली कुल्हाड़ी भी महके
ऐसा है इसका स्नेह, क्षमा
'पराग' माँगो, तो झुकना पड़ता है
दो, तो रहे न संदेह, क्षमा
कठिन शब्द: नेह – प्रेम · कुदाल – खोदने का औज़ार · मेह – बारिश · स्नेह – प्रेम · संदेह – शक