उस पार की ज्योति
जलती है इक ज्योति उस पार
बिखरे हैं कई मोती उस पार
यहाँ जो बिछड़े, वो वहाँ मिलेंगे
माँ फिर धागे पिरोती उस पार
जो लहर किनारे पे टूटी, वो समंदर में मिली
उसकी हर बूँद होती उस पार
'पराग' मौत इक दरवाज़ा है, दीवार नहीं
कोई रूह नहीं खोती उस पार
कठिन शब्द: ज्योति – लौ · पिरोना – धागे में गूँथना