न आग जलाए
न आग जलाए आत्मा को
न पानी गलाए आत्मा को
न हवा सुखाए, न कोई शस्त्र
न वक़्त मिटाए आत्मा को
पुराने कपड़े उतार, नए पहने जैसे
ऐसे ही जीवन सजाए आत्मा को
'पराग' गीता ने कहा, डर किस बात का
मौत भी न डराए आत्मा को
कठिन शब्द: शस्त्र – हथियार
श्रेणी: रूह और सूफ़ी रंग · विषय-सूची
न आग जलाए आत्मा को
न पानी गलाए आत्मा को
न हवा सुखाए, न कोई शस्त्र
न वक़्त मिटाए आत्मा को
पुराने कपड़े उतार, नए पहने जैसे
ऐसे ही जीवन सजाए आत्मा को
'पराग' गीता ने कहा, डर किस बात का
मौत भी न डराए आत्मा को
कठिन शब्द: शस्त्र – हथियार
विज्ञान कहता है, ऊर्जा न बनती, न मिटती है,
बस एक रूप से दूसरे रूप में ढलती है।
लकड़ी जली, तो गर्मी बनी, धुआँ बना, राख बनी,
कुछ भी खोया नहीं, बस शक्ल नई बनी।
तो फिर ये रूह, जो सबसे गहरी ऊर्जा है,
वो कैसे मिटेगी? वो भी नया रूप पाती, यही सच्चा है।
'पराग', ऋषि और वैज्ञानिक, दोनों एक ही बात कहते हैं,
जो है, वो रहता है, बस रूप बदलते रहते हैं।
कठिन शब्द: ऊर्जा – शक्ति