गाँव का बूढ़ा वट
अँधेरी रात में तट, आस्था
प्यासे के लिए घट, आस्था
बंद हों जब सारे दरवाज़े
खोले जो इक पट, आस्था
'पराग' आँधियों में भी सदियों खड़ा रहे
गाँव का बूढ़ा वट, आस्था
कठिन शब्द: तट – किनारा · घट – घड़ा · पट – दरवाज़ा · वट – बरगद
श्रेणी: रूह और सूफ़ी रंग · विषय-सूची
अँधेरी रात में तट, आस्था
प्यासे के लिए घट, आस्था
बंद हों जब सारे दरवाज़े
खोले जो इक पट, आस्था
'पराग' आँधियों में भी सदियों खड़ा रहे
गाँव का बूढ़ा वट, आस्था
कठिन शब्द: तट – किनारा · घट – घड़ा · पट – दरवाज़ा · वट – बरगद
अँधेरे में सीढ़ी पे पहला क़दम रखा,
दूसरी सीढ़ी दिखती न थी, फिर भी भरोसा रखा।
नन्हा बच्चा हवा में उछाला गया, हँसा,
उसे यक़ीन था, पिता के हाथों में ही उसका घर बसा।
कछुए के बच्चे अंडे से निकलते ही समंदर की ओर भागते हैं,
किसी ने नहीं बताया, फिर भी रस्ता जानते हैं।
'पराग', आस्था तर्क नहीं, एक गहरी साँस है,
जो न दिखे, उस पर भी जो टिके, वही आस है।
कठिन शब्द: तर्क – दलील