पत्ते की बहर
नसों में बहती इक नहर पत्ते में
बसा है हरियाली का शहर पत्ते में
धूप पीकर बनाए अपनी रोटी
चलता है ये काम हर पहर पत्ते में
ग़ौर से देखो, तो पूरे पेड़ की शक्ल
जड़ से चोटी तक की लहर पत्ते में
'पराग' मेरी हथेली-सी लकीरें इसमें
किसने लिखी ये बहर पत्ते में
कठिन शब्द: पहर – दिन का हिस्सा · बहर – कविता की लय, छंद