वल्मीक से वाल्मीकि
बनाए मिट्टी का ऊँचा घर दीमक
चुपचाप खाए बूढ़े शजर दीमक
टीले में हवा का ऐसा रस्ता
धूप में भी रखे ठंडा अंदर दीमक
तप में डूबे ऋषि को टीले में ढक लिया
उसी से निकला पहला कविवर, दीमक
'पराग' जो घर अंदर से खोखला कर दे
ऐसी भी होती है इक नज़र, दीमक
कठिन शब्द: शजर – पेड़ · तप – तपस्या · कविवर – श्रेष्ठ कवि · वल्मीक – दीमक का टीला, जिससे वाल्मीकि नाम पड़ा