ओस के मोती
अपने ही भीतर से निकाले तार मकड़ी
टूटे, तो फिर से बुने हर बार मकड़ी
सुबह ओस की बूँदें जो उस पे ठहरें
पहन ले मोतियों का इक हार मकड़ी
धागा फ़ौलाद से भी मज़बूत, फिर भी बारीक
बुने इक नाज़ुक-सा संसार मकड़ी
'पराग' राजा ब्रूस ने गुफ़ा में सीखा था
हारकर भी न माने हार मकड़ी
कठिन शब्द: फ़ौलाद – इस्पात · बारीक – पतला · ब्रूस – स्कॉटलैंड का राजा, जिसने मकड़ी से हिम्मत सीखी