पीहर से निकला
भरे-भरे खेत छोड़के चला मानसून
जैसे कोई मेहमान भला, मानसून
आँगन में अब भी कुछ बूँदें बाक़ी
जाते-जाते फिर मचला मानसून
अगले बरस फिर आने का वादा कर
धीरे-धीरे पीछे ढला मानसून
'पराग' बेटी की विदाई-सा लगे
पीहर से जैसे निकला मानसून
कठिन शब्द: मचलना – ज़िद करना · पीहर – मायका