थार की प्यास
आग उगलती दोपहर, लू चली
सूना-सूना सारा शहर, लू चली
जेब में प्याज़ रख, गमछा सर पे बाँध
निकले दादा बे-ख़बर, लू चली
थार के दिल से उठी, हज़ार कोस चली
अपनी प्यास का लेके सफ़र, लू चली
'पराग' उस बरस कितने मज़दूर न लौटे
किसे है इसकी ख़बर, लू चली
कठिन शब्द: गमछा – पतला सूती अँगोछा · थार – राजस्थान का रेगिस्तान · कोस – दूरी का पुराना माप