मटके का पसीना
ठंडा-ठंडा है पानी मटके में
माटी की इक कहानी मटके में
कुम्हार के हाथों ने गढ़ा इसको
चाक की घूमती रवानी मटके में
रोम-रोम से पसीना बहाए, तब जाके
ठंडक की मेहरबानी मटके में
'पराग' फ़्रिज का पानी प्यास बुझाए, पर
मिट्टी की ख़ुशबू पुरानी मटके में
कठिन शब्द: चाक – कुम्हार का घूमने वाला पहिया · रवानी – बहाव, लय · मेहरबानी – कृपा